महिला शिक्षक की अनुपस्थिति लगाने पर प्रधानाध्यापक को पीटा, मुकदमा दर्ज

0
161

Alok Kumarफर्रुखाबाद: शिक्षिका के स्कूल से लम्बे समय तक गैरहाजिर रहने पर हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थिति लगाने पर शिक्षिका के रिश्तेदारो ने प्रधानाध्यापक को लाठी डंडो से पीट दिया| पीड़ित अध्यापक ने थाने में मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस मामले की जाँच कर अग्रिम कार्यवाही करेगी|

[adrotate banner="3"]

नवाबगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खलवारा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने मेरापुर थाने में तहरीर देकर स्कूल में ही तैनात शिक्षिका स्नेहलता के रिश्तेदारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| तहरीर में कहा गया है कि आरोपी उत्कर्ष यादव पुत्र सत्यवीर यादव, सत्यवीर यादव पुत्र श्रीकृष्ण, शैलेन्द्र पुत्र रामौतार एवं मुकेश पुत्र रामौतार अपनी रिश्तेदार शिक्षिका की स्कूल से गैरहाजिर रहने पर अनुपस्थिति लगाने से खफा होकर स्कूल में आये और अचानक से मारपीट करने लगे| शिक्षिका स्नेहलता गत माह नवम्बर 8 से 20 तक स्कूल में पढ़ाने नहीं पहुंची| हेड शिक्षक द्वारा द्वारा गैरहाजिरी लगाने पर शिक्षिका ने सफ़ेद लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी| जब अशोक कुमार ने इसका विरोध किया तो शिक्षिका ने फोन करके अपने रिश्तेदार बुला लिए और शिक्षक को पिटवा दिया|

मेरापुर थाने में मामला धरा 323/504/506 में दर्ज कर मामले की तफ्शीश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]