महिला लूटकांड के बाद राजेपुर पुलिस अलर्ट, हाईवे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

0
391

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे स्थित डबरी रामगंगा पुल के निकट बीते दिनों महिला से हुई लूट की घटना के बाद राजेपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। अपराधियों की धरपकड़ एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भारी पुलिस बल के साथ हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। कई बाइक सवारों एवं कार चालकों के दस्तावेज चेक किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान भी किए गए।
पुलिस ने कारों की डिग्गी खुलवाकर तलाशी ली, वहीं बाइक सवारों से पूछताछ कर उनकी जांच की गई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से संदिग्ध व्यक्तियों में हड़कंप मचा रहा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]