दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

0
372

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अचरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊरसीदपुर निवासी 70 वर्षीय कोकिला देवी अपनी बेटी सुमित के घर, थाना अलीगंज जनपद एटा में गई हुई थीं। मंगलवार को उनका नाती लक्ष्मण और परिवार का अमित (18 वर्ष) बाइक से उन्हें लेने गए थे। देर शाम लौटते समय रास्ते में अमित का भांजा नंदकिशोर भी मिल गया, जिसे बाइक पर बैठा लिया गया। बाइक पर बुजुर्ग महिला समेत चार लोग सवार थे।
बताया गया कि अचरा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोकिला देवी, लक्ष्मण, अमित और नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक ने कोकिला देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मण के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अमित और नंदकिशोर का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]