महिला मरीज से तीन वार्ड ब्वॉय ने किया सामूहिक दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE राष्ट्रीय सामाजिक

मेरठ:उत्तर प्रदेश में महिला के लिए अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं है। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के सहारा अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से यहां सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
स्टाफ नर्स के सहयोग से नशीला इंजेक्शन लगाकर तीन वार्ड ब्वॉय ने कल रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आज इन तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला का कई दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पेट में इन्फेक्शन और लीवर बढऩे के कारण महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे दो दिन पहले सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कल रात अस्पताल कर्मचारियों ने महिला के परिवार के लोगों को घर घर भेज दिया।
इसके बाद वार्ड ब्वॉय शादाब, विनोद, नियाजु ने महिला को नशीला इंजेक्शन लगा दिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। स्टाफ नर्स लक्ष्मी पर भी आरोपितों का सहयोग करने का आरोप है। महिला ने होश में आने पर परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी दी तो वह सभी आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के अलावा मेडिकल थाने में शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपितों और स्टाफ नर्स को गिरफतार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डा अशोक मलिक से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर, एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना हे कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल थाना पुलिस जांच कर रही है।