विवादित भूमि पर आग लगाने से हडकंप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते काफी लम्बे समय से विवादित चल रही भूमि पर टायर आदि डालकर आग लगाने से हड़कम्प मच गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी राजू राठौर पुत्र रामेश्वर सिंह व मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी इक्तदार हुसैन के बीच मदारबाड़ी काली देवी मन्दिर के निकट स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है| जिसका मामला न्यायालय में है|
राजू राठौर ने पुराने टायर आदि लाकर प्लाट में डाल दिये| जिसमे किसी ने आग लगा दी| आग इतनी भीषण हो गयी की आस-पास के मोहल्ले में हड़कम्प मच गया| जिसके बाद दमकल को सूचना दी गयी|इससे पहले ही आस-पास के लोगों ने समर आदि से आग पर काबू पाया|सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश ने बताया कि विवादित प्लाट में किसी ने आग लगा दी थी| जाँच की जा रही है|