फर्रुखाबाद: पकड़कर लाये गये व्यक्ति से थाने में अमानवीय व्यवहार कर मारपीट के मुकदमे में फंसी महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा ने जमानत करा ली है। न्यायालय ने उन्हें दस हजार की जमानत पर रिहा कर दिया है।
[adrotate banner="3"]
पांच अगस्त 2010 को घर से पकड़कर थाने लाकर हरिश्चंद्र के साथ अमानवीय व्यवहार कर मारपीट करने के इस मुकदमे में कोर्ट ने महिला थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किया था। शहर के मोहल्ला नोनमगंज निवासी हरिश्चंद्र ने महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा के खिलाफ मुकदमा किया था। वारंट पर हाजिर हुईं महिला थाना प्रभारी को न्यायालय से दस हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
[adrotate banner="2"]


