महिला को घर में घुसकर गोली मारने खुले आम घमकी देते घूम रहे हैं

0
107

फर्रुखाबाद: गुरुवार को पक्का पुल निवासी सुमन दीक्षित को घर में घुस कर गोली मारकर घायल करने के स्थानीय आरोपी घटना के 24 घंटे बाद भी खुले आम पीड़ितों को धमकाते घूम रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि गुरुवार शाम लगभग छह बजे पक्का पुल निवासी सुमन दीक्षित पत्नी अखिलेश दीक्षित को उनके घर में घुस कर दबंगई में इच्छाराम पुत्र सीताराम, मुकुल दीक्षित, मुदीप मिश्रा उर्फ सड्डू पुत्रगण जगत नरायन व दीपक मिश्रा निवासी दिल्ली ख्याली कूचा ने तमंचे से फायर कर मेरी पत्नी को घायल कर दिया। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि हमलावर हत्या की साजिश से आये थे। आरोपियों ने दो फायर किये। एक फायर मिस हो गया व दूसरे फायर पर मेरी पत्नी के झुक जाने के कारण कुछ छर्रे ही लग पाये।

अखिलेश ने बतया कि हमलावर खुले आम मोहल्ले में घूम रहे हैं। दूसरों के माध्यम से धमकिया भी दिलवा रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार न किये जाने के कारण उनके हौसले बढे हुए हैं।

चोकी इंचार्ज तिकोना चौकी अनेक सिंह ने बतया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये उनके घरो पर पुलिस तैनात कर दी गयी है। जैसे ही आरोपी आते हैं उनको गिर्फतार कर लिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]