फर्रुखाबाद: घर पर खाना बना रही महिला के जेबरात लूट घर के बाहर फायरिंग की गयी| महिला ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है|
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली के नाला मछरटटा मस्जिद के निकट निवासी साधना शुक्ला पत्नी श्याम शुक्ला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर पर खाना बना रही थी| तभी घर के बाहर जितेन्द्र पुत्र जीतू यादव पुत्र धमेंद्र यादव, अनूप उर्फ़ टानी यादव व सूरज यादव पुत्र अच्छे लाल यादव और दो अज्ञात लोग आये और उन्होंने सोने की चेन तोड़कर दरवाजे पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये|
कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि फायरिंग व लूट नही हुई है| मारपीट की घटना हुई है| जाँच की जा रही है|
[adrotate banner="2"]


