घर में घुसकर पिता-पुत्र से की मारपीट

0
124

फर्रुखाबाद: बीती दीवाली की रात पुरानी खुन्नस में दबंगो में पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीट दिया| पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस मौके पर पंहुची| तो आरोपी मौके से फरार हो गये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मित्तू कूंचा निवासी रवि मेहरोत्रा निवासी रवि मेहरोत्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पिता सचित मेहरोत्रा मोहल्ले के मन्दिरों में बीती दीवाली पर दीपक जलाने गये थे| जब वह लौट रहे थे| तो मोहल्ले के ही श्याम मिश्रा से पुरानी खुन्नस को लेकर कहा सुनी हो गयी| तो श्याम ने पिता को पीट दिया|

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद रवि कोतवाली में शिकायत करके अपने दोस्त अमित मिश्रा के साथ घर लौट रहा था तो रवि के साथ पारस मिश्रा पुत्र गिरिराज मिश्रा उर्फ़ टिल्लू ने उसके साथ भी मारपीट कर दी| जब वह अपने घर आ गया तो आरोपी उसके घर में दाखिल हो गये| उन्होंने पिता-पुत्र को जमकर पीट दिया| आरोप है कि उसका मोबाइल व पैसे लूटने का भी प्रयास किया|

घटना की सूचना पर रात लगभग 1 बजे पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| लेकिन आरोप मौके से फरार हो गये| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 452,323,504,506 कर तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| अरोपीयों की तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]