फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली के जेएनवी रोड शिवनगर कालोनी निवासी सुनीता देवी पत्नी रामराज राठौर की काले रंग की पल्सर पर सबार दो बदमाशो ने उसकी चेन लूट ली और फरार हो गये| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है|
[adrotate banner="3"]
रविवार को सुनीता देवी सुबह लगभग 5 बजे दूध लेने डेयरी पर गयी थी| दूध लेकर जब वह जा रही थी तभी काले रंग की पल्सर सबार दो बदमाश आये और महिला की चेन खीच ली| चेन खीचने में महिला जमीन पर गिर गयी| बदमाश आंबेडकर तिराहे की तरफ फरार हो गये | कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|
[adrotate banner="2"]


