महिलायों को शिखाये नारी सशक्तिकरण के फार्मूले

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:सरकार द्वारा महिलायों को सशक्तिकरण बनाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों महिलाओं को जानकारी देकर उन्हें सशक्तिकरण के फार्मूले सिखाये|
विकास खंड शमसाबाद के ग्राम मिल्क सुल्तान पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विधालय की शिक्षिका दीपा शुक्ला व अनामिका ने गाँव में ही महिलाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे सभी महिलाओं को सरकारी की डायल 102,108 व डायल 100 के विषय में अवगत कराया गया| इसके साथ ही महिलाओं से जुडी सरकारी की अन्य योजनाओ उज्वला योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया|
इस दौरान आशा रिंकी देवी,रीना,कंचन,सुनीता देवी,पिंकी,कान्ति,सुनीता,गुड्डी,सोनी,बसंती,कुसमा व रामलली आदि रही|