महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा जल्द

0
79

sapa mulayam mahila sammelenलखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2012 के विधानसभा चुनाव का करिश्मा लोकसभा चुनाव में भी दोहरायें। पार्टी संगठन और सरकार में महिलाओं को यथासंभव स्थान देने का भरोसा दिलाने के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी प्राथमिकता के आधार पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने को कहा। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीमार महिलाओं को नि:शुल्क अस्पताल ले जाने व इलाज के बाद घर पहुंचाने के लिए के लिए जल्द 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।
[bannergarden id=”8″]
लोकसभा चुनाव में आधी आबादी की निर्णायक भूमिका से वाकिफ मुलायम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा की महिला सभा की प्रदेश व जिला पदाधिकारियों से मुखातिब हुए। बैठक की शुरुआत में महिला पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए किये गए अपने संघर्षों से सपा मुखिया को अवगत कराया। मुलायम ने महिला पदाधिकारियों को ध्यान से सुना और फिर कहा कि समाजवादी पार्टी के राजनीतिक सफर में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। सपा ने भी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का भरपूर ख्याल रखा है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे अपने क्षेत्रों-वार्डों में बूथ कमेटियां बनाकर अभी से सक्रिय हो जाएं। प्रत्येक बूथ पर कम से कम छह महिलाएं होनी चाहिए। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को निर्देशित किया कि वे महिला कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि उनका मनोबल बढ़े। महिला पदाधिकारियों को उन्होंने नसीहत भी दी कि राजनीतिक को सेवा का जरिया मानो, धन कमाने का जरिया नहीं। सपा मुखिया ने कहा कि सितंबर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। जिलों में भी महिला सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश सरकार का कामकाज भी कसौटी होगी इसलिए वे जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों, खासकर महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गईं योजनाओं का बखान करें। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 23 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान में उन्होंने महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। बैठक की अध्यक्षता सपा महिला की अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने की।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]