महाराष्ट्र : भाजपा 121 पर अटकी, सरकार बनाने पर मंंथन आज शाम

0
86

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। शुरू में भाजपा को जहां 135-140 सीटे मिलती नजर आ रही थीं, वहीं सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आने के बाद पार्टी के खाते में महज 121 सीटें हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 सीटे हैं।

[adrotate banner="3"]

शिवसेना के खाते में 53 सीटें और कांग्रेस को 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। राकांपा 45 सीट पर आगे है। मनसे की स्थिति काफी खराब दिख रही है। 155 सीटों के रुझाने के बाद मनसे का खाता खुल पाया था।

बहरहाल, मुंबई में महाराष्ट्र के वर्चस्व कायम है। महानगर की 36 सीटों में शिवसेना ज्यादातर पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उसे शिवसेना या राकांपा से गठबंधन करना पड़ सकता है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भाजपा सरकार को राकांपा का बाहर से समर्थन मिल सकता है। वहीं शिवसेना भी चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें : सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना के बीच वार्ता शुरू!

सांगली सीट पर शिवसेना प्रत्याशी आगे है, जबकि अब तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वहीं राकांपा की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। हालांकि महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा में कांग्रेस तीसरे नंबर है।

भाजपा के सीएम पद के दावेदर एकनाथ खड़गे पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर आगे हो गए। राकांपा के आरआर पाटिल ताजगांव भी पीछे चल रहे हैं। नंदगांव से पंकज भुजबल पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पीछे चले रहे हैं।

[adrotate banner="2"]