एक माह बाद ग्रामीण की मिली सड़ी हुई लाश

0
97

dedbadiफर्रूखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में एक माह पूर्व गायब अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| घटना के पीछे पट्टे की भूमि को लेकर हत्या किये जाने की बात आयी है| पुलिस जाँच पड़ताल जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

55 वर्षीय रामनाथ राजपूत को एक माह पूर्व उस समय अगबा कर लिया गया| जिस समय वह खेत की पैमाइस कराने के लिए घर से निकला था| दरअसल बीते पांच वर्ष पूर्व से ही रामनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम गडिया में रहकर खेती बटाई पर लेकर अपना पेट पाल रहा था उसने एक गुजरती महिला से विवाह भी रचा लिया था| जबकि वह पहले से ही शादी शुदा था| उसकी पहली पत्नी शांति देवी शहर कोतवाली क्षेत्र दीनदयाल बाग में पुत्र शिवकुमार के साथ रह रही थी| रामनाथ को वर्ष 1994 में ग्राम पंचायत अमेठी की गंगा कटरी में 5 बीघा जमीन का पट्टा किया गया था।
मृतक के पुत्र शिवकुमार के अनुसार गाँव के प्रधान पति रामलखन व उनके पुत्रो ने उसकी भूमि पर कब्ज़ा कर लिया| बीते 15 अक्टूबर को लेखपाल ने फोन करके रामनाथ को यह कहकर बुलाया की उसकी भूमि की पैमाइश करनी है| जिसके बाद रामनाथ घर से चला गया और दोबारा लौट के नही आया| परिजन उसकी तलाश कर रहे थे| रविवार को उसकी सड़ी हुई लाश पुलिस को मिली| पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]