दबंगों ने मामा भांजे को पीटकर तीन हजार लूटे

फर्रुखाबाद (शमसाबाद ): नगर के मोहल्ला इमली दरबाजा में रविवार को दबंगों ने मामा भांजे के साथ मारपीट कर 3 हजार रूपए लूट लिए| भांजे ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है| पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है|

मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी सबीब अपने मामा शहरोज से किसी काम के लिए रूपय मांग रहा था| इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले दबंग भाइयों ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया| मामा भांजे ने जब उनको गाली देने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए| दबंगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर दोनों को लहूलुहान कर दिया और उनसे 3 हजार रुपए भी छीन लिए| इस मामले में शबीब ने थाने में दबंग युवकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है| पुलिस ने सूचना दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है|