मनचले को महिला सिपाही ने सिखाया तगड़ा सबक!

0
219

फर्रुखाबाद: अभी बीते दिनों कानपुर में महिला सिपाही के द्वारा जूते से सोहदे की पिटाई करने का वीडियो वायरल होंनें के बाद खूब सुर्ख़ियों में रहा| उसका मामला अभी ठंडा भी नही हो पाया था कि एक और महिला सिपाही के द्वारा शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया| जिसमे महिला सिपाही शोहदे की थप्पड़ो से पिटाई कर रही है|
दरअसल पुलिस शोहदों पर नजर रखने के लिए कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी के साथ पुलिस कर्मी रोडबेज बस अड्डे पर पंहुचे| जहाँ महिला पेशाब घर के पास युवक अभय सिंह पुत्र चन्द्रभान निवासी परतपुर चौधरी बरेली को संदिग्ध पाये जाने पर महिला कांस्टेबल ज्योति नें थप्पड़ो की बरसात कर दी| इसके साथ ही पुलिस नें धीरेन्द्र प्रताप पुत्र सुखबेन्द्र यादव निवासी रोहिला मोहम्मदाबाद, फरमान पुत्र मो० जिलशाद गली मजीद खां, उमेश पुत्र ग्रीश गढ़ी अब्दुल मजीद खां को भी गिरफ्तार कर लिया| महिला कांस्टेबल ज्योति के द्वारा मनचले की पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि 294 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| चारों को गिरफ्तार किया गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]