मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

0
52

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन फतेहगढ़ में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य की स्थिति परखी। उन्होंने प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) के पास फार्म-6, 7 और 8 की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आलेख्य मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण किया जाए, जिससे किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होने से छूटने न पाए।जिलाधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने को प्राथमिकता दी जाए। जिन नागरिकों के नाम अभी तक किसी भी निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं हैं, उनसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरवाया जाए।उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि फार्म-6 के साथ आवेदक की नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, सक्रिय मोबाइल नंबर, पूरा पता और अन्य जरूरी अभिलेख अनिवार्य रूप से प्राप्त किए जाएं। सभी भौतिक रूप से भरे फार्म और आवश्यक अभिलेख 16 दिसंबर 2026 तक एकत्र करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किसी भी पात्र नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बीएलओ अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर फार्मों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]