मतदाता जागरूकता के लिए दिव्यांगों ने निकाली रैली

0
139

फर्रुखाबाद:दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। मंगलवार को फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से रैली रवाना हुई। इस दौरान लोगों को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया।
रैली निकाल रहे दिव्यांगों ने कहा कि लोकतंत्र को  मजबूत करने के लिए अवश्य मतदान करें। कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजनों को निर्वाचन में मतदान के दौरान अनेक सुविधाए उपलब्ध कराई गई है। जिससे दिव्यांग अपना मत का प्रयोग निष्पक्ष, निर्भीक होकर कर सके।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]