बीजेपी की सरकार में बढ़ी गरीबी और बेरोजगारी:मायावती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यंहा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार आने के बाद से देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी| वही कांग्रेस भी अपनें वादों में खरी नही उतरती|
नगर के आवास विकास लकूला में सपा-बसपा गठबंधन के प्र्त्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थन मे जनसभा को सम्बोधित करने आयी बसपा सुप्रीमो का भाषण कांग्रेस व भाजपा के आस-पास ही  रहा| उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी व जीएसटी लागू की| जिससे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गयी|देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा| कांग्रेस की सरकार में वोफोर्स व बीजेपी की केंद्र सरकार में राफेल का मामला चर्चा में है| बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नही है| बीजेपी किसानो को 6 हजार रूपये दे रही है| क्या इससे किसान की गरीबी दूर होगी|
केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत प्रयोग किया| वही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से देश में अंग्रेज गये तभी से कांग्रेस देश पर राज कर रही थी| प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार कई बार रही| लेकिन कांग्रेस ने किया क्या जिससे जनता को लाभ मिला हो| कांग्रेस की सरकार में सबसे जादा लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गये|कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे भी पूरे नही किये थे| मायावती के साथ में सतीश मिश्रा व बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनन्द पंहुचे|
मंच पर सेक्टर प्रभारी नौशाद अली,प्रत्याशी मनोज अग्रवाल,सपा पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव,उर्मिला राजपूत,सपा नेता सचिन सिंह यादव,पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी आदि रहे|