मायावती के सियासी मंच पर बैठेंगे केबल दस!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP सामाजिक

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की चुनावी जनसभा का पंडाल बनकर तैयार है| जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं को लगाया गया है| यह चुनावी जनसभा गठबंधन के प्रत्याशी का सियासी पारा और अधिक गर्म करने का काम करेगी| मुख्य रूप से मायावती का अपने दलित मतदाता पर निशाना होगा|फ़िलहाल उनके सियासी मंच पर केबल 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है|
जनपद में सपा-बसपा गठबंधन से पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को चुनावी मैदान में प्रत्याशी के  उतारा है| पूर्व में यादव बाहुल्य क्षेत्र नवाबगंज के अचरा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनसभा कर चुके है| इसके बाद सपा नेताओं में करंट बना और प्रचार में तेजी आयी|बसपा सुप्रीमो दलित मतदाताओं को साधने के लिए मंच से हुंकार भरेंगी|
जनसभा में बैठने के लिए 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था
बसपा सुप्रीमो को सुनने के लिए आने वाली भीड़ के बैठने की व्यवस्था कुर्सियों पर की गयी है| लगभग 10 हजार कुर्सियों को जनसभा में डाला गया है| मायावती के मंच को 32/24 फीट का बनाया गया है|
लखनऊ के बैनर व साउंड
जनसभा को सम्बोधित करने आ रही मायावती के लिए साउंड सर्विस लखनऊ से मंगायी गयी है| जादातर बसपा सुप्रीमो के कार्यक्रम में यही कारीगर साउंड लगाने की व्यवस्था करते है|
मायावती के मंच पर केबल 10 को मिलेगी जगह
बसपा सुप्रीमो की चुनावी जनसभा के मंच पर केबल दस लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है| जिसमे बसपा और सपा के चार-चार पदाधिकारी शामिल है| बसपा व सपा के जिलाध्यक्ष,बसपा सेक्टर प्रभारी नौशाद अली,मंडल जोन इंचार्ज नरेश कुशवाह व प्रत्याशी मनोज अग्रवाल व सपा के सांसद मुन्नू बाबू,पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव सहित कुल दस लोगों को जगह देनें पर विचार चल रहा है|बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने बताया कि लगभग दस लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है| लेकिन अभी नाम की सूची नही बनी है|