रुक रुककर बरसात होने से मकान ढहा, परिजन बालबाल बचे

0
136

फर्रुखाबाद: रुक रुक बरसात होने के कारण कच्चा मकान ढह गया| सभी परिजन बालबाल बच गए|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल के ग्राम गूजरपुर निवासी सियाराम पुत्र गोकरन का कच्चा मकान बीती रात रुक रुक कर हो रही बरसात के कारण ढह गया| मकान के ढहने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद को दौड़ पड़े| लेकिन भाग्यवश उस कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था|

सियाराम की पत्नी सीता देवी कमरे के दरबाजे की दीबार पर रखे छप्पर के नीचे सो रही थी| मलबा दूसरी तरफ गिरने से अनहोनी घटना होने से बच गयी| मलबे में चारपाई, संदूक, सिलाई, मशीन, वर्तन, कपडे व बारह कुंटल गेंहू आदि गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया| बरसात होने के कारण मलबे में दबे सामना को निकाला नहीं जा सका|

परिजनों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल कैलाश चन्द्र को दी गयी लेकिन लेख्पला महोदय ने ढहे मकान को देखना मुनासिब नहीं समझा उन्होंने कहा कि उन्हें मकान ढहने की जानकारी है और उच्च अधिकारीयों को भी इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया|

[adrotate banner="2"]