पत्नी से छेड़छाड़ करने से मना करने पर सिर फोड़ा

0
97

फर्रुखाबाद: पत्नी को बुरी नियत से दबोचने व अश्लील हरकतें करने पर पति अनार सिंह ने मनचले युवक को पकड़कर धुनाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के ग्राम चंदुईया निवासी अनार सिंह पुत्र राम आसरे बीती रात पत्नी के साथ सोया हुआ था| तभी रात करीब ११ बजे गाँव का ही मनचला युवक लटूरी पुत्र भूपाल सिंह अनार सिंह के घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा| पत्नी के द्वारा विरोध किये जाने पर व शोरगुल सुनकर अनार सिंह जाग गया|

अनार सिंह ने युवक लटूरी को पकड़ लिया और हाथापाई होने लगी| झगड़े के दौरान ईटों पर गिर जाने से लटूरी का सिर फूट गया| और वह वहां से भाग गया| लटूरी के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर विश्राम पुत्र सूवेदार, विश्राम की पत्नी आशा देवी व पुत्र जलवा आदि कई लोग लाठी डंडा व हंसिया लेकर अनार सिंह के घर आ धमके|

अनार सिंह को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया| थाना मेरापुर पुलिस को घटना की जानकारी देने पर पुलिस कर्मियों ने अनार सिंह की मरहम पट्टी कराकर टरका दिया| आरोपियों के k

[adrotate banner="2"]