भ्रष्टाचार की जाँच करने आये आरटीओ ने खंगाले दस्तावेज़

0
91

ARTO1फर्रुखाबाद: कई बार एआरटीओ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने शासंन को इसकी शिकायत भेजी थी| जिसके चलते विभाग की जाँच करने आयी आरटीओ कानपुर ने कई घंटे रुक दस्तावेज़ चेक किये|
आरटीओ सुनीता वर्मा के पंहुचते ही कार्यलय में हडकंप मंच गया| उन्होंने विभाग के लिपिकों की जमकर क्लास लगायी और कहा की एआरटीओ कार्यलय से मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर शासन सख्त है और कोई भी कमी मिली तो कार्यवाही की जाएगी|
उन्होंने रजिस्ट्रेशन रजिस्टर के अलाबा कई महत्व पूर्ण अभिलेखों कजा गहनता से निरिक्षण किया| इसी बीच कई लोगो ने शिकायत की की उउन्हें फार्म भरे कई दिन हो गये लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन व चालक लाईसेंस नही बना| इस बात पर श्रीमती वर्मा भडक गयी और उन्होंने मौके पर मौजूद लिपिकों को जमकर लताड़ लगायी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]