भू विसर्जन रथ को एडीएम ने किया रवाना

0
282

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर व मां गंगा को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से साहस इंडिया ग्रुप द्वारा खंडित मूर्ति, पूजा अपशिष्ट सामग्री को भू विसर्जन करने हेतु भू विसर्जन रथ का शुभारंभ पंडाबाग मन्दिर के पुजारी राजेश शर्मा ने मंत्रोचार कर किया।
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। विदित हो कि पूर्व में 2016 से ही साहस इंडिया ग्रुप संस्था यह कार्य कर रही है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संस्था का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। सभी को इस अभियान से जुड़कर मां गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने बताया कि यह रथ गली-गली जाकर पूजा अपशिष्ट सामग्री एवं खंडित मूर्तियों को एकत्र करेगा एवं इस सामग्री को भू विसर्जित किया जाएगा। संस्था के सदस्य अमन अवस्थी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो भी पूजा अपशिष्ट सामग्री, खण्डित मूर्तियां हैं। उसे गंगा जी में विसर्जित ना करें। भू विसर्जन रथ में रखकर मां गंगा को एवं मंदिरों को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान रमेश चंद त्रिपाठी पंडित गोपाल शर्मा, सोमेश गुप्ता, ज्ञानेश अरोड़ा, लकी गुप्ता, पंकज अवस्थी, अनिल द्विवेदी, पराग अग्रवाल, अन्नू गुप्ता, आदेश अवस्थी, अजय दीक्षित नवीन मिश्रा नब्बू अनिरुद्ध गुप्ता, मुनीष चंद्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, सुरेन्द्र पाण्डेय आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]