बरगद के पेंड की तरह सपा 2027 में जमायेगी जड़ें

0
284

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पीडीए पेंड वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आये फर्रुखाबाद प्रभारी, समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने विपक्ष पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा ने कई सीटें जबरन हरा दी| लेकिन आगामी विधान सभा चुनाव तक सपा बरगद के पेड़ की तरह अपनी जड़े मजबूत करेगी और सभी सीटें जीतकर सरकार बनायेगी|

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद की सीट को भी हराया गया और शाहजहाँपुर को सीट को जबरन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना नें हरा दिया| सुरेश खन्ना संसदीय कार्य मंत्री है लेकिन कार्य असंसदीय करते हैं| कहा कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का प्रकृति से एवं पर्यावरण से बहुत लगाव है| उन्होंने अपनी सरकार में बहुत सारे काम किए, जिसमे करोड़ों पेड़ लगवाए ,रिवर फ्रंट तैयार किया, साइकिल ट्रैक बनाई, सोलर एनर्जी पर भी
काम किया। राजपाल कश्यप ने कहा कि इस बार का चुनाव अखिलेश यादव की कुशल रणनीति एवं पीडीए के फार्मूले से समाजवादी पार्टी देश की तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। भारतीय जनता पार्टी का इस बार पूरा सफाया होगा। उन्होंने आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति के समक्ष पौधा लगाकर एवं उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग युनुस अंसारी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप, जितेंद्र यादव सिरौली मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने भी किया पौधारोपण
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने भी सपाइयों के साथ आवास-विकास तिराहे पर नीम का पेड़ लगाया। इस अवसर पर अखिल कठेरिया, मुख्तार आलम, अशोक अंबेडकर, तस्लीम खान, शिव शंकर शर्मा, रफी अंसारी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]