भूमि विवाद में ग्रामीण को गोली मारी

0
99

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर कायस्थ निवासी सुरेश पुत्र बीरसहाय जाटव को बीती रात दबंगों ने भूमि विवाद के चलते गोली मार दी। घायल को उपचार हेतु लिंजीगंज अस्पताल पहुंचाया गया।

[adrotate banner="3"]

gayal sureshघायल सुरेश ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से तकरीबन तीन वर्ष से अधिक समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिसके चलते वह कई बार विवाद भी कर चुके हें। बीती रात तकरीबन साढ़े 12 बजे सुरेश अपने गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों की रखवाली कर रहा था।

[bannergarden id=”8″]

सुरेश का आरोप है कि रात में उजागर पुत्र रामगुलाम, रामप्रकाश पुत्र सुमेर वर्मा व भगवानशरन के अलावा अन्य कई अज्ञात लोगों ने आकर उसे ललकारा और उसके साथ पहले मारपीट की। बाद में उजागर ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सुरेश के सीधे पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने के बाद लिंजीगंज अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]