फूफा के साथ जा रही मासूम को रोडवेज बस ने कुचला

0
111

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के निकट लाल दरबाजे पर अपने फूफा के साथ जा रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। मासूम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।rozi

[adrotate banner="3"]

premlata[bannergarden id=”11″

शहर क्षेत्र के मोहल्ला कालीदेवी आईटीआई निवासी राजेश 10 वर्षीय पुत्री रोजी अपने फूफा अलीगंज निवासी अरविंद के साथ घर जा रही थी। अरविंद की पुत्री की शादी 19 मई को है। जिसमें उसे शामिल होना था। प्रातः तकरीबन साढ़े चार बजे जब अरविंद अपने साले की पुत्री रोजी को लेकर अलीगंज के लिए बस पकड़ने रोडवेज बसअड्डे की तरफ पहुंचे तभी लालदरबाजा फब्बारे के निकट तेज रफ्तार बस ने रोजी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की सूचना परिजनों को दी गयी। रोजी के पिता राजेश दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। रोजी की मौत की खबर सुनते ही मां प्रेमलता अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

[bannergaden id=”8″]

[adrotate banner="2"]