भूमि विवाद में किसान यूनियन ने थाना घेरा

0
126

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के सिंघिरामपुर स्थित ट्रस्ट की भूमि पर कब्जा करने को लेकर रविवार को सुबह किसान यूनियन ने पुलिस पर दबाब बनाने के लिये थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने जाँच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है |

[adrotate banner="3"]

सिंघिरामपुर में ठाकुर ब्रजभान लक्ष्मी नारायण मंदिर की लगभग 120 बीघा भूमि थी| जिसके सर्वराकार मथुरा प्रसाद हुआ करते थे| मथुरा प्रसाद के तीन पुत्र प्रेममोहन, राममोहन वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले में रह रहे है| वही तीसरा पुत्र ब्रजमोहन गाजियाबाद में रह रहा है| प्रेममोहन व राममोहन ने थोड़ी-थोड़ी भूमि लोगो को बेंच दी| वही लगभग 12 बीघा भूमि को ब्रजमोहन ने किसान यूनियन नेता दुर्गा नारायण उर्फ़ मुंशी को दे दी| जिसमे मुंशी बाजरे की फसल किये थे |

आरोप है कि मुंशी की भूमि पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोग आ गये उन्होंने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही साथ खेत में खड़ी बाजरा की फसल ट्रेक्टर से नष्ट कर दी| किसान यूनियन नेता को जान से मारने की धमकी दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी |पुलिस जाँच कर कार्यवाही करने की बात कर रही है| इस दौरान धुर्व प्रकाश, परशुराम, नरेश राजीवम रिंकू आदि मौजूद रह|

[adrotate banner="2"]