किसानो पर बीजेपी चलवा रही गोलीयां

0
227

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में आये एमएलसी पुष्पराज नैन बीजेपी पर आक्रामक दिये| उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश की दशा खराब है| किसानो की समस्या को समाप्त करने के लिये सपा सडकों पर उतरेगी|

[adrotate banner="3"]

राजेपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित सपा के सदस्यता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि2019 के लोकसभा चुनाव में जनता के पसंद का प्रत्याशी उतारेगी तथा सपा ही लोकसभा चुनाव जीतेगी। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार की अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं भेजी गयी| बीजेपी की घोषणा हवा-हवाई है | कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्र ने किया।

जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, पूर्व विधायक सुरेश यादव, चंद्रपाल सिंह यादव , जिला पंचायत सदस्य, सुजीत यादव, प्रदीप राठौर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]