भारी समर्थन मिलने से निहारिका के चुनाव को लगे पंख

0
328

niharikaफर्रुखाबाद: भाजपा के सभी नेता निहारिका के लिये पूरे दिन कमेटी बनाकर अलग-अलग प्रचार करते रहे| चुनाव करीब आ गया है जिसके चलते तूफानी जनसम्पर्क किया गया| भाजपा समर्थित प्रत्याशी होने से लगभग सभी वर्ग निहारिका के साथ एक मंच पर खड़े नजर आ रहे है|

[adrotate banner="3"]

पूर्व मिस फर्रुखाबाद निहारिका पटेल के साथ सोमबार को भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री विमल कटियार ने अपने सैकड़ो के साथ मसेनी, बाला जी पुरम, घटियाघाट सहित तकरीबन एक दर्जन गाँवो में जाकर घर-घर दस्तक दी| साथ ही साथ कई जगह पर नुक्कड़ सभा को भी सम्बोधित किया|

प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा की बढपुर प्रथम का चुनाव केबल निहारिका पटेल का चुनाव नही है बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओ व बेटियों, बहनों के सम्मान का चुनाव है| पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में अकेली निहारिका ही लडकियों में चुनाव मैदान में उतरी है| उन्होंने सभी को उसके चुनाव चिन्ह क्रेन पर मोहर लगाकर जीत दिलाने की अपील की| वही कई बड़े भाजपा नेता टीमें बनाकर अलग अलग क्षेत्रो में निहारिका के लिये समर्थन जुटाने में लगे रहे| सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला के बालाजीपुरम कालोनी आवास पर हुई ब्राह्मण समाज के लोगो की बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जुट होकर मतदान करने का भरोसा दिया गया| भाजपा नेताओ ने बीडीसी प्रत्याशियों की एक गुप्त बैठक भी बुलाई| जिसमे समर्थन जुटाया गया|

[adrotate banner="2"]