फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की बैठक में आये कानपुर प्रान्त के संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा की विधार्थी परिषद पूरे देश में घूमकर भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहा है|
शहर के नुनहाई स्थित संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते हुये विजय प्रताप ने कहा कि विधार्थी परिषद विभिन्य आयम भी चलाती है| जिसका मुख्य लक्ष्य भारत का पुनर्निर्माण करना और उसे विश्व गुरु की संज्ञा दिलाना है| विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिले में जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते है| जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने कहा कि जून महीने में 11 तारीख से लेकर 14 तारीख तक अभ्यास वर्ग आयोजित किया जायेगा|
इस दौरान आकाश वाजपेयी, योगेश भारद्वाज, शिवम् शर्मा, अभिषेक राठौर, अनमोल, रोहित दीक्षित आदि मौजूद रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


