घटतौली मिलने में पेट्रोल पम्प सीज

0
131

फर्रुखाबाद: नगर में चल रहे पेट्रोल पम्प के चेकिंग अभियान में गुरुवार को शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज के पास फर्रुखाबाद-फ़तेहगढ़ पर स्थित रामशरण अग्रवाल की पेट्रोल पम्प में घटतौली मिलने पर उसे अफसरों ने मशीन सीज कर दी| गुरुवार को नगर के कई पेट्रोल पम्प चेक किये गये|
एसडीएम सदर रमेश चन्द्र के निर्देशन में चले चेकिंग अभियान में सबसे पहले शहर के आलू मंडी रोड सातनपुर के निकट स्थित प्रीतम सिंह का पेट्रोल पम्प को चेक किया गया| इसके बाद ठंडी सड़क आईटीआई स्थित गुप्ता फ्यूल सर्विस पेट्रोल पम्प को चेक किया गया| जिसमे 45 एमएल से लेकर 30 एमएल तक घटतौली मिली| इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक के मिन्नते करने के बाद अधिकारियो ने पुन: पेट्रोल पम्प चेक किया जिसके बाद माप ठीक मिली| इसी पेट्रोल पम्प पर हवा मशीन खराब मिली जिसको नोटिस जारी किया गया|इसके बाद टीम फर्रुखाबाद-फ़तेहगढ़ मार्ग पर बद्री विशाल कालेज के निकट स्थित राम शरण अग्रवाल के पेट्रोल पम्प चेक किया| जिसमे 50 एमएल से लेकर 30 एमएल की घटतौली मिली| मशीन में एक डीजल का निजल लगा था| जो अस्थाई रूप से काम नही कर रहा था| मशीन खुलवायी गयी पेट्रोल के नोजल के पल्सर में पड़े कार्ड में सोल्डिंग मिली| कार्ड भी सभी (नट) पेंच से कसा नही पाया गया | पल्सर का कार्ड केबल एक पेंच से कसा पाया गया| कुल मिलाकर घट तौली मिलने पर राम शरण का पेट्रोल पम्प की सीज कर दी गयी|

[adrotate banner="3"]

सबसे जादा मशीन खोलने में मसक्कत बस अड्डे के सामने स्थित नाजिम समशी के पेट्रोल पम्प पर अफसरों को हुई| तकरीबन 45 मिनटलगे| लेकिन कोई खास अफसरों को नही मिला| आवश्यक दिशा निर्देश के बाद अफसर चले| इस दौरान डीएसओ अमीर खां. तहसीलदार अशोक चौधरी, पूर्ति निरीक्षक महेश वर्मा, बाँट माप निरीक्षक अजयद्विवेदी , कोतवाल डीके सिंह आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]