भाजपा विधायक के गाँव में छात्र की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

0
147

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) पुरानी रंजिश में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जबकि फायरिंग में एक रहागीर जख्मी हो गया| जख्मी को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिरखापुर निवासी 20 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र राजेश्वर सिंह गाँव के निकट भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के गाँव बरझाला में छग्गे लाल की नर्सरी पर बैठा था| उसी समय बताया जा रहा है कि हथियार बंद हमलावर आये और उन्होंने नेत्रपाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली की बौछार कर दी| जिससे नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गयी| गोलीबारी में रहागीर अरविन्द पुत्र हरिराम श्रीवास्तव निवासी बरझाला गंभीर रूप से गंभीर रूप से जख्मी हो गया|
उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया| जंहा उपचार के बाद हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रिफर कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर, प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]