भाजयुमो नगर अध्यक्ष के घर ताले तोड़कर लाखों के जेबरात व नकदी चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरों ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष के घर ताले तोड़कर लाखों के जेबरात व् नकदी साफ कर दिये| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी अमित बाथम पुत्र संतोष कुमार बाथम भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष है| अमित के साथ उनकी माँ उर्मिला आदि रहते है| अमित की शादी तय हो गयी है| जिसके चलते उनकी माँ उर्मिला बीते दिनों कुछ जेबरात चार अंगूठी, एक जंजीर, दो जोड़ी पायल आदि लगभग डेढ़ लाख रूपये का जेबरात लाकर रखा था|
नगर अध्यक्ष का कहना है कि बीती रात चोर जंगले की जाली तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और उन्होंने घर के कमरें में रखे डेढ़ लाख के जेबरात और एक लाख की नकदी साफ कर दी| जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलनें पर पल्ला चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
चोरी की घटना संदिग्ध
चौकी इंचार्ज ने जेएनआई को बताया कि नगर अध्यक्ष के घर हुई घटना संदिग्ध लग रही है| एक लाख रूपये की नकदी रखना उनके गले नही उतर रहा है| तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|
पूर्व में भाजपा नेताओं के घर हुई चोरियों का वर्षों बाद भी खुलासा नही!
तात्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के आवास विकास स्थित आवास में बीते 11 दिसम्बर 2016 को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था| चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया था जब उनकी पुत्री प्रतिष्ठा का विवाह समारोह चल रहा था|चोर लैपटाप के साथ ही पुत्री की अलमारी से गोदभराई में मिला जेवर उठा लिया था| घटना को वर्षों बीत गये लेकिन अभी तक खुलासा नही हुआ|
वही इससे पूर्व बढ़पुर निवासी तत्कालीन भाजपा नगर महामंत्री व वर्तमान में कन्नौज के भाजपा विस्तारक धीरेन्द्र वर्मा के घर 3 जुलाई 2014 को लाखों के जेबरात नकदी चोरी चला गया था| वही इस घटना के बाद ही 10 अप्रैल 2015 को धीरेन्द्र वर्मा के चाचा एडवोकेट रामोतार वर्मा के घर लगभग 6 लाख की चोरी हुई थी| लेकिन पुलिस इस मामले में भी कोई खुलासा नही कर सकी| पता चला की पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी|