भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर की ह्त्या

0
129

जौनपुर: चाचा भतीजे के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपने चाचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अपने पिता को बचाने का प्रयास कर रहे दो लड़कों को भी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पारिवारिक रंजिश बतायी जा रही है। पुलिस हत्यारे भतीजे की तलाश में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र अडिपार गांव में रहने वाले रमा शंकर दुबे अपने दो पुत्रों कुन्दन व भुल्लर के साथ कार्य कर रहे थे। उसी वक्त उनका भतीजा सतीश कुमार दुबे वहां आया और रमा शंकर से झगड़ा करने लगा। झगड़ा कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गया।

खेत में कुछ दूरी पर खड़े रमा शंकर के पुत्र जब तक दौड़कर आते और सतीश से पकड़ते तब तक सतीश ने जेब से चाकू निकालकर रमा शंकर पर वार कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौतहो गयी। पिता को बचाने आए दोनों लड़कों को भी सतीश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। रमाशंकर की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

उधर चाचा की हत्या करने वाला भतीजा फिलहाल फरार है। गांव वालों ने बताया कि दोनों परिवारों में जमीन का विवाद है। और अक्सर झगड़े हुए करते थे।

[adrotate banner="2"]