फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में बारह वर्षीय एक लडकी को उसके फूफा ने हवस का शिकार बना डाला।
[adrotate banner="3"]
जिला पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने आज यहां बताया कि बीते दिन पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर दिनेश नाम का एक व्यक्ति उसकी भतीजी को टूंडला में राजपूत कालोनी स्थित अपने घर ले गया और रात को उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
यह बच्ची पांचवी कक्षा में पढती है। सैनी ने बताया कि पीडित ल़डकी के पिता ने कल टूंडला थाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके आधार पर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
[adrotate banner="2"]


