अखिलेश बोले भगवान श्रीकृष्ण के साथ दुर्योधन की भी मूर्ति लगेगी

0
159

इटावा: लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण की कॉपर की 51 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना के जरिये महाभारत का संदेश देना चाहते हैं। सैफई में बनने वाले स्कूल में प्रस्तावित भगवान कृष्ण की रथ का पहिया लिए यह मूर्ति देश में सबसे बड़ी मूर्ति मानी जा रही है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दुर्योधन की मूर्ति भी लगवाने की तैयारी है, इसके पीछे उनका तर्क है कि लोगों को महाभारत से जुड़े प्रसंगों के बारे में जानकारी देना है।

[adrotate banner="3"]

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगवाने का एलान किया। अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में निजी स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। उसी में श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाई जा रही है। यह मूर्ति नोएडा से बनकर आई है और अभी पूरी तरह ढकी हुई है।

बताया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस मूर्ति का अनावरण एक बड़ा कार्यक्रम करके किया जाएगा जिसमें अखिलेश यादव देश के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे। मूर्ति का वजन 50 टन है और मूर्ति रथ का पहिया उठाने वाली मुद्रा में बनाई गई है। मूर्ति का खर्च सैफई महोत्सव कमेटी उठा रही है।

[adrotate banner="2"]