कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में सलमान खुर्शीद भी शामिल

0
189

लखनऊ:(फ़र्रुख़ाबाद)निकाय चुनाव में अपनी बढ़त बनाने के लिये कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है| सूची में फर्रुखाबाद के पूर्व सांसद व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम भी शामिल है|

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस की जारी की गयी सूची के अनुसार फिल्म अभिनेत्री नगमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया व जितिन प्रसाद, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह, दीपेन्दर सिंह हुड्डा, राशिद अल्वी और बिहार के विधायक शकील अहमद खान, गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, परवेज हाशमी, डॉ. अम्मार रिजवी, राजेश मिश्रा, अजय कुमार लल्लू, बादशाह सिंह, इमरान मसूद, ध्रुव राम लोधी व मसूद अख्तर, रिजवान जहीर, अजय राय कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।

सलमान के कांग्रेस की स्टार प्रचारको की सूची में नाम आने से फर्रुखाबाद में इसकी सियासी चर्चा भी शुरू हो गयी है|

[adrotate banner="2"]