बढ़पुर से दो प्रतिशत अधिक हुआ कमालगंज में मतदान

0
163

vot 2फर्रुखाबाद: जैसा अंदाज लगाया जा रहा था वह नही हुआ| 70 से 75 प्रतिशत मतदान की चर्चा पोलिंग खत्म होने के बाद सामने आयी तो 65 व 63 प्रतिशत में ही मतदान सिमट गया|

[adrotate banner="3"]

votजिला पंचायत के चुनाव के साथ ही साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होने से लोग मतदान करने के लिये कम ही अपने घर से निकले हालाँकि प्रतिशत मुस्लिम बुथो पर अधिक रहा| जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड बढ़पुर में 63 प्रतिशत लोगो ने ही मतदान किया| जबकि इसकी अपेक्षा कमालगंज में 65 प्रतिशत मतदान हुआ|

बढ़पुर के सोताबहादुर व अमेठी बुथो मुस्लिम वोट बड़ी संख्या में दिखाई दिये| इस बार कई बुथो पर लोहापीटा समाज की महिलाओ ने भी मतदान में जमकर हिस्सा लिया| इसके साथ ही साथ कई बूथ इस तरह के भी थे जिस पर भीड़ केबल नाम मात्र की थी|

[adrotate banner="2"]