बढ़पुर मंदिर के ऊपर से निकले विद्युत तारों को हटवाने की मांग

0
119

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर मंदिर के ऊपर से विद्युत तार हटवाये जाने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

सपा महानगर सचिव सुरेन्द्र सिंह यादव ने तहसील दिवस में सौंपे पत्र में कहा है कि बढ़पुर मंदिर के निकट से गुजरी विद्युत लाइन महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय वाली गली में जा रही है। विद्युत लाइनों पर कोई भी कनेक्शन नहीं है।तारों को बेबजहर मंदिर के ऊपर से निकाला गया है। तार हटवाने के लिए पहले भी कई बार प्रार्थनापत्र दिये जा चुके हैं। लेकिन आज तक तार नहीं हटाये गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
महानगर सचिव सुरेन्द्र सिंह यादव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इन विद्युत तारों को जन हित में हटवाया जाये। जिससे मंदिर आने वाले किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।

[adrotate banner="2"]