आशाराम बापू का पुतला फूंक कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध

0
190

FARRUKHABAD : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फतेहगढ़ इकाई ने मंगलवार को लगभग एक बजे छोटी जेल चौराहा पर बलात्कार का आरोप झेल रहे आशाराम बापू का पुतला फूंक दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे घृणित काम करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।abvp putla

[adrotate banner="3"]

संगठन के तहसील संयोजक आलोक दुबे ने कहा कि अब धर्म के नाम पर छलावा बढ़ता जा रहा है। साधू के वेष में लोग बलात्कार जैसे घृणित कार्य कर रहे हैं। जोकि अत्यंत निंदनीय एवं धर्म के विरुद्व है।

नगर इंटर कालेज प्रमुख रिषू दीक्षित ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि देश के बड़े प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी ऐसे लोगों के सामने सिर झुकाते हैं। नगर प्रमुख रानू दीक्षित ने कहा कि अब कलयुग का प्रभाव बढ़ रहा है। संत के वेष में लोग दुराचार एवं कई अवैध धंधे संचालित कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय परिषद सरकार से मांग करती है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पुतला फूंकने के दौरान शशांक शेखर मिश्रा, राजन गुप्ता, अमित दुबे, शिवम बाथम, सौरभ पाल, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]