भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की भाजपाइयों ने उठायी मांग

0
108

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पवन कुमार को सौंपा। भाजपाइयों ने प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार व बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए इन पर लगाम लगाये जाने की मांग की है।bjp

[adrotate banner="3"]

भाजपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अराजकता का वातावरण बना है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार के कारण जनता परेशान है। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। गरीब आदमी का महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण जीना हराम हो गया है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जहानगंज थाना के अन्तर्गत दलित बालिका से छेड़छाड़ करने वाले ग्राम पतौंजा निवासी आरोपियों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाये। प्रदेश में डीजल पेट्रोल पर से टैक्स 25 प्रतिशत कम किया जाये, जिससे महंगाई कम की जा सके। प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों/दलालों को दिया जा रहा संरक्षण बंद किया जाना चाहिए। मुस्लिमों के अलग से आरक्षण को तत्काल रोका जाये आदि 6 सूत्रीय मांगें भाजपाइयों ने रखीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान विनोद गौतम, उमाशंकर, बालिस्टर सिंह गौतम, मंजेश बाबू, शिव प्रताप सिंह, जसनंदन, रामआसरे दिवाकर, मोहित कुमार, रतनेश कठेरिया, पवन गौतम, राधेश्याम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]