बड़े पैमानें पर संचालित फर्जी एंबुलेंसों का पंजीकरण होगें निरस्त

0
117

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को बेबर रोड नेकपुर कला स्थित एआरटीओ कार्यालय का कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त ने निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये|
एआरटीओ कार्यालय में पंहुचे उप परिवहन आयुक्त डा.विजय कुमार नें पहले कार्यालय का निरीक्षण किया| जिससे हड़कंप मच गया| आवश्यक दिशा निर्देश देनें के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारीयों के साथ बैठक की| उन्होंने बताया कि वाहनों में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य अब अनिवार्य कर दिया गया है| वाहन खरीदने के बाद यदि पंजीकरण नहीं होता है तो आधार से वाहन पकड़ में आयेगा। ई-रिक्शा खरीदने वाले लोग अभी तक इस प्रक्रिया की पंहुच से दूर थे।  इसके साथ ही उन्होंने कहा की चेकिंग के दौरान सीज किये गये वाहन थानाध्यक्ष अपने यहाँ खड़ा नही कराते है जिससे काफी समस्या होती है| इस सम्बन्ध में डीएम-एसपी से भी भेट की गयी है| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में फर्जी एंबुलेंस को चिह्नित किया गया है। सभी का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। अमानक टेंपो के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी| हर कीमत पर अमानक वाहनों का संचालन नही किया जायेगा| कामर्शियल में उपयोग हो रहीं ट्रैक्टर ट्रालियों का यदि कामर्शियल में पंजीकरण नहीं होगा तो पंजीकरण की तिथि से लेकर अब तक का जुर्माना वसूलनें की कार्यवाही की जायेगी| आरटीओ संजय सिंह, एआरटीओ बृजेंद्र नाथ चौधरी, पीटीओ वीके आनंद आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]