फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर संगठन को मजबूत करनें की तैयारी में जुट गये हैं। इस बाबत पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक कर आगामी चुनाव की रूपरेखा बनायी गयी|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की भोजपुर प्रत्याशी अर्चना राठौर के द्वारा ग्राम मौधा में स्थित केंद्रीय कार्यालय भोजपुर विधानसभा में सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया| जिसमे सेक्टर प्रभारियों को आगामी चुनाव समर के लिए कमर कसनें का मंत्र दिया| अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमल यादव द्वारा की गयी| विनय यादव, , खुर्शीद अनवर, पीयूष राठौर गीतेंद्र चौहान, अभिषेक राठौर, धीरेंद्र राठौरआदि मौजूद रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


