बड़ी खबर: पूर्व सपा विधायक के पुत्र नें साथियों सहित दो सगे भाईयों के मारी गोली

0
254

फर्रुखाबाद: लेंन-देंन के विवाद में पूर्व सपा विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सगे भाईयों के गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी नीतेश कटियार पुत्र श्रीनिवास व उनका छोटा भाई मानव  घर पर ही एसआर बिल्डिंग के नाम से दुकान पर बैठे थे| उनका आरोप है कि उसी समय स्कार्पियो पर सबार होकर सपा पूर्व विधायक के पुत्र पंचशील राजपूत अपने साथियों के साथ आये और उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिबाल्बर से फायरिंग कर दी|
जिससे नीतेश और मानव के पैर में गोली लगी| घटना के बाद आरोपी फरार हो गये| सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पंहुची| वही दोनों घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाल सुनील मिश्रा आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| घटना के पीछे-लेंन का विवाद बताया जा रहा है|
एसपी डॉ० अनिल मिश्रा ने जेएनआई को बताया की घटना में सपा की पूर्व विधायक के पुत्र व उनके साथियों का नाम प्रकाश में आया है| उनकी तलाश की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]