ब्लाक स्तर पर बनाये जायेंगे मिनी स्टेडियम

0
123

फर्रुखाबाद : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी ब्लाकों में मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश अफसरों को दिये है|

[adrotate banner="3"]

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया किकेंद्र सरकार की योजना के तहत ब्लाक मोहम्दाबाद के ग्राम मुड़गांव में स्टेडियम बनवाया जा रहा है। इस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को मोहम्मदाबाद को छोड़कर अन्य ब्लाकों में स्टेडियम बनवाने को जगह चिन्हित कर सूचित करने को कहा गया।

डीएम ने कहा कि स्टेडियम के लिए पानी के फव्वारे, दर्शक दीर्घा, बाउन्ड्री वाल, पानी की टंकी व पौधरोपण का भी प्रस्ताव भारत सरकार से भेजा जाए। बैठक में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह व विधायक कायमगंज अमर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।

[adrotate banner="2"]