फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव के चलते फिलहाल विकासखंड बढ़पुर के ब्लाक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव से 25 दिन की मोहलत मिल गयी है। शुक्रवार 1 जून को प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव की बैठक अब 25 जून को होगी।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर को करनी थी। एसडीएम सदर को नगरपालिका कायमगंज में निर्वाचन अधिकारी बना दिये जाने के कारण उन्होंने बैठक में मौजूद रहपाने में असमर्थता व्यक्त कर दी थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अब अविश्वास प्रस्ताव के लिये प्रस्तावित बैठक की अग्रिम तिथि 25 जून निर्धारित कर दी है।
[adrotate banner="2"]


