पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

0
110

कमालगंज (फर्रुखाबाद): केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर बढ़ाये गये मूल्य के विरोध में सपाइयों ने कस्बे की दुकानों को बंद करवाया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग पर सपाइयों ने इकट्ठे होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

सुबह से ही ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, शिराजुल आफाक, नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव, सादाव हुसैन, इरशाद प्रधान, प्रमोद यादव, सादाव रहमानी, शकील सहित एक सैकड़ों लोग कस्बे में घूमघूम कर दुकानें बंद कराते दिखे। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर तक सपाई घूमघूम कर दुकानें बंद करवाते रहे। बाद में तांगे पर बैठकर बाजार बंदी की निगरानी रखी।

सभी ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर इकट्ठे होकर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस बचती दिखी। पुलिस प्रशासन ने पुतला फूंके जाने का कोई विरोध नहीं किया। जोकि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। प्रशासन को सत्ता की हनक में पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने जैसे कानून का उल्लंघन कतई नजर नहीं आ रहा है।

[adrotate banner="2"]