ब्लाक कमालगंज की बैठक निरस्त

0
194

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच विकासखण्ड में आयोजित होने वाली बैठक निरस्त कर दी गयी है। बैठक अब अन्य कोई तिथि निर्धारित करने के बाद की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

सपा से ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने 26 अप्रैल को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक विकास के एजेंडे को लेकर बुलायी थी। लेकिन बैठक अचानक निरस्त कर दी गयी है। बताया यह गया है कि ब्लाक प्रमुख की तबियत अचानक बिगड़ने से बैठक निरस्त की गयी है। लेकिन क्षेत्र में बैठक न होना बदले राजनीतिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

[adrotate banner="2"]