चूड़ी खरीदने गयी युवती को जान से मारने की धमकी

0
217

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर निवासी युवती को जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन युवती अपने गांव से बाजार चूड़ी खरीदने जा रही थी। तभी रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने युवती को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब विरोध किया तो आरोपी मनचले ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। शोर शराबा सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर युवक फरार हो गया। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]